तृषा के जन्मदिन पर थलपति की 'विजय', तमिलनाडु में डबल सेलिब्रेशन
तमिलनाडु, 4 मई- एक्टर और नेता थलपति विजय के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने के बाद फैंस और उनके घर पर जश्न का माहौल है। वहीं विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन के लिए तो खुशियां डबल हो गई है। जहां एक तरफ तमिलनाडु विधानसभा के नतीजों में विजय ने अपनी जीत से इतिहास रचा तो वहीं उनकी लेडीलव तृषा कृष्णन का आज जन्मदिन भी है। ऐसे में विजय की जीत से बड़ा कोई बर्थडे गिफ्ट तो तृषा के लिए नहीं हो सकता।
हाल ही में तृषा को विजय के चेन्नई स्थित घर पर जाते हुए देखा गया। गाड़ी में बैठीं तृषा के चेहरे पर विजय की जीत की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। बता दें विजय और तृषा का रिश्ता सालों पुराना है। फिल्म के सेट पर मिले विजय और तृषा को रियल लाइफ में भी एक-दूससे से प्यार हो गया, लेकिन जब दोनों के रिश्ते की भनक विजय के परिवार को लगी तो उन्होंने एक्टर को तृषा से दूर रहने के लिए कहा। जिसके बाद दोनों ने सालों तक एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया। मगर, 15 साल बाद लियो फिल्म के लिए दोनों साथ आए। वहीं फैंस का कहना है कि दोनों अब कभी अलग नहीं होंगे। बात अगर विजय का पत्नी संगीता की करें तो दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।

