अमित शाह ने बंगाल की जनता को किया नमन
नई दिल्ली, 4 मई - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की जनता का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। उनके अनुसार यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के समर्थकों के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है। अमित शाह ने अपने बयान में कहा कि यह परिणाम TMC के भय के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसे की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का समय है, क्योंकि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक पूरे बंगाल में पार्टी का भगवा ध्वज सम्मान के साथ लहरा रहा है।
#अमित शाह ने बंगाल की जनता को किया नमन

