केरल चुनाव: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन की करारी शिकस्त


    कोट्टायम (केरल), चार मई  केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन को केरल विधानसभा चुनाव में जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा और वह कांजिराप्पल्ली सीट पर तीसरे स्थान पर रहे।मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री कुरियन को भाजपा ने इस निर्वाचन क्षेत्र में ईसाई आबादी की अच्छी-खासी संख्या को देखते हुए चुनावी रण में उतारा था।   

  जब मतगणना के 16 में से 15वें दौर की गणना पूरी हुई तो कुरियन तीसरे स्थान पर थे और कांग्रेस उम्मीदवार रोनी के. बेबी से 29,585 वोटों से पीछे चल रहे थे।      निर्वाचन आयोग के अनुसार, बेबी को 56,646 वोट मिले जबकि केरल कांग्रेस के मौजूदा विधायक एन जयराज को 50,874 वोट प्राप्त हुए। कुरियन को 26,984 वोट मिले।     हालांकि, भाजपा ने नेमोम और चथन्नूर विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।    

#केरल चुनाव
# केंद्रीय मंत्री
#हारे