नेपाल में भीषण सड़क हादसा:गहरी खाई में गिरी जीप, 17 लोगों की मौत
काठमांडूः नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर लगभग 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यह हादसा रोल्पा जिले के थवांग ग्रामीण नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले जलजला क्षेत्र में गुरुवार को हुआ.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निजी जीप स्थानीय लोगों द्वारा किराए पर ली गई थी. ये सभी यात्री शुक्रवार को जलजला में आयोजित होने वाले 'बैसाख पूर्णिमा' उत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे. भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण पहाड़ी सड़क पर काफी कीचड़ जमा हो गया था. इसी कीचड़ भरे रास्ते पर अचानक जीप फिसल गई और चालक का वाहन से नियंत्रण खत्म गया. देखते ही देखते जीप ढलान से नीचे गिरती चली गई और करीब 700 मीटर नीचे गहरी खाई में समा गई.

