CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे जारी तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप

 

नई दिल्ली  , 29 अप्रैल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र अब छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 10वीं रिजल्ट 2026 में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। 99.00 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और पूरे राज्य में बाजी मारी।

#छत्तीसगढ़ बोर्ड