पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे काशी
काशी , 28 अप्रैल पीएम पिछली बार नवंबर 2025 में आए थे। 29 अप्रै को पीएम सबसे लंबा रोड शो करेंगे। 15 किमी के इस रोड शो में पीएम बरेका से मंडुवाडीह होते हुए फुलवरिया फ्लाईओवर के रास्ते लहुराबीर-मैदगिन होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इससे पहले पीएम ने काशी में अपना रोड शो पिछले लोकसभा चुनाव में पर्चा भरने के पहले 13 मई को बीएचयू से विश्वनाथ मंदिर तक किया था। 29 तारीख को पीएम लगभग एक साल बाद दर्शन के लिए आ रहे हैं। ये नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पीएम के साथ पहला वाराणसी दौरा भी है।
एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी करेंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री
पीएम मंगलवार दोपहर बाद बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से बरेका जनसभा स्थल करीब 5 बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित होंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन के अन्य पदाधिकारी और कई मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

