पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव को लेकर की अपील

नई दिल्ली, 9 अप्रैल - पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में विधानसभा चुनाव को लेकर अपील की। पीएम मोदी ने केरल की जनता से बड़ी संख्या में लोगों से मतदान करने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री ने महिलाओं और युवा मतदाताओं से भी वोट करने की अपील की। इसी तरह पीएम मोदी ने असम और पुडुचेरी की जनता से भी रिकॉर्ड नंबरों में मतदान की अपील की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 के विधानसभा चुनावों में लोगों से बड़े पैमाने पर मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने केरल, पुडुचेरी और असम के मतदाताओं से चुनाव में रिकॉर्ड भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं के बड़ी संख्या में वोट डालने से इन राज्यों में लोकतांत्रिक ऊर्जा का संचार होगा।
  
पीएम मोदी ने केरल, पुडुचेरी और असम की जनता से अलग-अलग एक्स पोस्ट में अपील की। 2026 के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में अपने वोट डालने का अनुरोध किया।

 
#पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव को लेकर की अपील