एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का निधन 

मुंबई, 8 अप्रैल - फिल्म 'वीर' से मशहूर हुईं सलमान खान की हीरोइन जरीन खान की मां परवीन खान का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। जरीन खान की टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की गई है। जरीन खान अपनी मां के बेहद करीब थीं और अक्सर उनकी सेहत के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। परवीन खान काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

 
#एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का निधन