कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया
दिल्ली, 7 अप्रैल - भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा कि हमने थोड़ी देर पहले पुलिस को शिकायत दी है। ये बहुत ही आपत्तिजनक बात है। आज कांग्रेस ने सीधा-सीधा यह आह्वान किया है कि इस देश में दंगे हों। वे साफ तौर पर बोल रहे हैं कि भाजपा और RSS के लोगों को जहरीला सांप समझकर मारो... मैं समझता हूं कि ये सीधे तौर पर इस देश से द्रोह करने वाला बयान है। हम समझ रहे हैं कि कांग्रेस अब कहीं नहीं है। असम में कांग्रेस अगर 50 के भी अंदर आ जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा लेकिन आप हारने के समय ये बातें करेंगे? आप सोचिए कि इसका अर्थ क्या निकलता है? क्या नमाजियों का काम किसी पर हमला करना होता है? मैं समझता हूं कि ये बहुत ही खतरनाक बयान है। कांग्रेस को न तो असम, न पश्चिम बंगाल और ना ही तमिलनाडु व केरल की जनता माफ करेगी। हमने पुलिस में इसकी शिकायत की है। कांग्रेस अपनी हार के डर से निराशा में है लेकिन निराश होने का मतलब ये नहीं कि आप भाजपा और RSS के सदस्यों पर हमला करने की बात करें। इन लोगों को ये देश सजा देगा।

