जब से राहुल गांधी कांग्रेस के नेता बने हैं, सार्वजनिक जीवन का स्तर नीच गिर गया है: अमित शाह
श्रीभूमि (असम), 7 अप्रैल - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "जब से राहुल गांधी कांग्रेस के नेता बने हैं सभी कांग्रेसियों का स्तर, सार्वजनिक जीवन का स्तर नीच गिर गया है। दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात और जो भाजपा का समर्थन करते हैं वो अनपढ़ हैं अरे कांग्रेसियों आपको शर्म आनी चाहिए। जिस गुजरात ने दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महान टाटा और नरेंद्र मोदी जैसे नेता दिए उस गुजरात को वह अनपढ़ कह रहे हैं कांग्रेस ने नए नीति बनाई है कि जो उनका समर्थन करेगा वही साक्षर बाकि सारे अनपढ़ हैं। कांग्रेस वालों पूरे देश की जनता आपकी राह देख रही है एक बार चुनाव के मैदान में आई आपकी जमानते जब्त होने वाली है।
#राहुल गांधी
# कांग्रेस
# अमित शाह

