असम, केरल और पुडुचेरी में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन

असम, केरल और पुडुचेरी में होने वाले आगामी चुनावों के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन । सभी राजनीतिक दल प्रचार के आखिरी दिन झोकेंगे अपनी पूरी ताकत ।  आज सभी प्रमुख पार्टियों के दिग्गज नेताओं की होंगी रैलियां । इन राज्यों में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।  4 मई को आएंगे चुनावी नतीजे।

असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। पवन घर पर नहीं है। असम पुलिस उनसे पूछताछ के लिए इंतजार कर रही है। दिल्ली पुलिस भी साथ में मौजूद है।

दरअसल दो दिन पहले पवन ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। हिमंता और उनकी पत्नी ने आरोपों को गलत बताया था।

दिल्ली में छापेमारी पर सीएम सरमा ने आज कहा कि वह कल गुवाहाटी से भाग गए। मुझे मीडिया के जरिए पता चला है कि पुलिस दिल्ली में उनके घर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।

हिमंता की पत्नी ने सोमवार को FIR भी कराई थी। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। आज शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा।

#असम
# केरल