सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने के कारण आवागमन ठप, 800 पर्यटक फंसे

 

सिक्किम में मंगन जिले के लाचेन से चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़क के टूट जाने के बाद इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां 800 से अधिक पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लाचेन-चुंगथांग रोड पर तारुम चू पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

उन्होंने बताया कि मंगन जिला प्रशासन ने एक सार्वजनिक सलाह जारी कर तारुम चू पुल के पास सड़क को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है, जिससे लाचेन में फंसे 800 पर्यटक प्रभावित हुए हैं।

#सिक्किम के लाचेन