ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमला 13 लोगों की मौत
तेहरान : सोमवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित इस्लामशहर के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया के अनुसार, यह हमला शहर के नजदीकी इलाके में हुआ, हालांकि इमारत को निशाना बनाए जाने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
स्थानीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि हमले के बाद इलाके में भारी तबाही का मंजर है और राहत व बचाव कार्य जारी है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ के अभी भी दबे होने की आशंका है।
#ईरान
#राजधानी
#तेहरान

