पाषाण युग वाली धमकी पर ईरान का पलटवार
तेहरान, 2 अप्रैल - ईरान के एक सैन्य कमांडर ने अमेरिका की उस चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने तेहरान को 'पाषाण युग' में पहुचांने की बात कही थी। उन्होंने कहा, अमेरिका अपने ही सैनिकों को कब्रों में भेज रहा है। सैन्य कमांडर ने यह भी कहा कि 250 साल के इतिहास वाला देश 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमकी दे रहा है, जो पूरी तरह भ्रम में जीने जैसा है।
ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद मूसावी ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख हैं। एयरोस्पेस फोर्स को 'सेपाह' भी कहा जा जाता है। उन्होंने 'एक्स' पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, 'अपने सैनिकों को आप कब्र में भेज रहे हैं, ईरान नहीं। आप ईरान को पाषाण युग में ले जाने की बात कर रहे हैं। हॉलीवुड की कल्पनाओं ने आपके दिमाग को इतना प्रभावित किया है कि 250 साल के छोटे से इतिहास के साथ आप 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमकी दे रहे हैं।

