ईरान ने मार गिराया अमेरिकी विमान: पायलटों के लिए US का बचाव अभियान शुरू
तेहरान, 3 अप्रैल - पश्चिम एशिया में चल रही जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। खबर है कि ईरान की सीमा के भीतर अमेरिका के एक लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया है। इस घटना के बाद अमेरिकी सेना ने अपने लापता पायलटों और चालक दल को बचाने के लिए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। युद्ध की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है जब ईरान के भीतर किसी अमेरिकी जेट के गिरने की पुष्टि हुई है।
ईरानी मीडिया दावा कर रहा है कि उनकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि विमान का पायलट दक्षिण-पश्चिमी ईरान में पैराशूट के जरिए सुरक्षित कूद गया था, जिसे अब बंधक बना लिया गया है।
#ईरान
# अमेरिकी विमान
# पायलटों

