इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौ #त
इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार रात ढाई बजे के करीब सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार लोग सड़क पर आ गिरे। लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ से ज्यादा घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
मृतकों की पहचान इरफान, आशिर और फरहान व एक अन्य रुप में हुई है। मृतक व घायल सदर बाजार निवासी है। वाहन में बाराती सवार थे। आष्टा से शादी के बाद वे इंदौर की तरफ लौट रहे थे और मिनी ट्रक सामने की दिशा से आ रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के रिश्तेदार एमवाय अस्पताल पहुंचे। कुछ लोग मौके पर भी पहुंच गए थे।
#इंदौर के देवगुराड़िया

