कार्यकर्ताओं से मिलना हमारी प्राथमिकता रहती है:केशव प्रसाद मौर्य
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कार्यकर्ताओं से मिलना हमारी प्राथमिकता रहती है। 2027 में प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटें हैं जो सीटें हम पिछली बार हारे थे इस बार वहां भी कमल खिले इसका प्रयास है... वे(अखिलेश यादव) दावें 2014 से कर रहे हैं लेकिन जनता उनके दावों की हवा निकाल देती है... महिला सम्मान, विकास का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है।"
उन्होंने आगे कहा, "हम संघर्ष कर रहे हैं, लोकतंत्र विरोधी सरकार, अपराधियों को सरंक्षण देने वाली सरकार, घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार पश्चिम बंगाल में है, उसे पश्चिम बंगाल की जनता भी उखाड़ फेंकना चाहती है..."
#केशव प्रसाद मौर्य

