केवल बंगाल की रक्षा का मुद्दा नहीं है, पूरी देश की रक्षा का मुद्दा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

खड़गपुर (पश्चिम मेदिनीपुर), 4 अप्रैल - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार इस (TMC) सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बंगाल की जनता ने निश्चय किया है और यहां जो लोगों में उत्साह है वह बता रहा है कि ममता बनर्जी बाहर और इस बार मोदी सरकार बनेगी। यह केवल बंगाल की रक्षा का मुद्दा नहीं है, पूरी देश की रक्षा का मुद्दा है। जो घुसपैठिए बंगाल में आते हैं वे हमारे बंगाली भाई-बहनों का अधिकार भी मारते हैं और देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। हमारी सरकार आने के बाद घुसपैठियों को रोका जाएगा। 

 
#बंगाल
# मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता