बंगाल के युवाओं के साथ जो हुआ आज वो पूरा देश देख रहा है: अनुराग ठाकुर

बागडोगरा (पश्चिम बंगाल), 4 अप्रैल - मालदा की घटना पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "TMC 15 साल से बंगाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और घुसपैठ को संरक्षण और बढ़ावा दे रही है। महिलाएं असुरक्षित हैं। बंगाल के युवाओं के साथ जो हुआ आज वो पूरा देश देख रहा है। आज यहां अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। मालदा में जो हुआ है वो सामान्य नहीं है। अधिकारियों को डराने का काम किया गया। आप कल्पना कर सकते हैं कि आम नागरिक कैसे जी रहा होगा। 

 
#बंगाल
# युवाओं
# देश
# अनुराग ठाकुर