CM योगी ने कम्पोजिट स्कूल में "स्कूल चलो अभियान" के लॉन्च में लिया हिस्सा 

वाराणसी, 4 अप्रैल - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपुर के कम्पोजिट स्कूल में "स्कूल चलो अभियान" के लॉन्च में हिस्सा लिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "शिक्षा केवल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है। ये मनुष्य को मनुष्य बनाने उसे संस्कारित करने के लिए समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम है। उसके योजक के रूप जो भूमिका शिक्षकों को मिली है अगर वह जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तो उसके बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे। 

 
#CM योगी
# कम्पोजिट स्कूल