कांग्रेस ने UDF के साथ मिलकर पहचान का संकट खड़ा किया: सीएम योगी

बड़चिला, सोनितपुर (असम), 3 अप्रैल - यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस ने UDF के साथ मिलकर पहचान का संकट खड़ा किया। ये पहचान का संकट किसी एक क्षेत्र में नहीं था...तुष्टीकरण की नीति पर चलकर इन्होंने असमियां पहचान को पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास किया। इन्होंने घुसपैठियों को घुसाकर असम के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनी और असम में बीजेपी की सरकार आई पहले सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में और फिर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में जब यहां पर फिर से सरकार बनी तो ये सरकार असम की पहचान को संरक्षित कर ही रही है और असम संगीत, संस्कृति, असम से जुड़े हुए महापुरुष, उनके नायक, महानायक योद्धा को सम्मान मिल रहा है अब असम में विकास देखने को मिल रहा है। 

 
#कांग्रेस
# सीएम योगी