AJL प्लॉट आवंटन मामले में भूपिंदर हुड्डा को बड़ी राहत


पंचकूला के एजेएल प्लाॅट आवंटन मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को बड़ी कानूनी राहत मिली है। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनवाई के बाद उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। इस फैसले के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को भी आरोपमुक्त कर दिया गया है।

यह मामला पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित करीब 3,360 वर्ग मीटर के सरकारी भूखंड के आवंटन से जुड़ा था। जांच एजेंसी का आरोप था कि यह प्लाट कथित तौर पर बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को दिया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

#AJL प्लॉट
#भूपिंदर हुड्डा