यमुनानगर: किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी, मंडियों में पूरे प्रबंध : कृषि मंत्री
यमुनानगर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रबी फसलों की खरीद के बीच अनाज मंडियों का दौरा कर पोर्टल व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि पोर्टल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और सत्यापन जारी है। किसानों की सुविधा के लिए पोर्टल पर चार लोगों के नाम दर्ज करने की व्यवस्था की गई है, जिससे बायोमेट्रिक व अन्य प्रक्रिया में दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि फसल बेचने के बाद कुछ ही दिनों में भुगतान सीधे किसानों के खातों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेट पास व बायोमेट्रिक को लेकर भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित होगी। बेमौसमी बारिश पर उन्होंने कहा कि सामान्य बारिश फसलों के लिए लाभदायक होती है, जबकि ओलावृष्टि व तेज तूफान की स्थिति में ही नुकसान होता है।

