यमुनानगर - 70 करोड़ के धान घोटाले में एक और गिरफ्तारी
* फर्जी गेट पास से 42 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
यमुनानगर में सामने आए करीब 70 करोड़ रुपये के बहुचर्चित धान घोटाले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ताजा गिरफ्तारी विभाग के टेक्नीशियन अनिल कुमार की हुई है। इस मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिल कुमार ने फर्जी गेट पास तैयार कर धान की निकासी दर्शाते हुए सरकार को करीब 42 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से रिकॉर्ड में हेराफेरी कर सरकारी अनाज की निकासी दिखाई गई। इससे पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अनिल कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच को और तेज कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
#यमुनानगर

