यमुनानगर:परेशान करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा:मंत्री कृष्ण बेदी 

 

 यमुनानगर: कॉलोनियों के प्लॉटों को अप्रूव्ड और अनअप्रूव्ड दिखाने के मामले में अब सख्ती बरती जाएगी। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्ण बेदी ने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी गलत तरीके से अप्रूव्ड प्लॉट को अनअप्रूव्ड दिखाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मामले की जांच के आदेश देते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 बैठक में एक शिकायतकर्ता ने बताया कि एक ही लोकेशन और एक ही नंबर के प्लॉट को अलग-अलग स्थिति में दिखाया जा रहा है, जिससे वे पिछले एक वर्ष से परेशान हैं।मंत्री ने अधिकारियों को पारदर्शिता से काम करने और लोगों को न्याय देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 

# यमुनानगर
#मंत्री कृष्ण बेदी