कुरुक्षेत्र :-  कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर घुसे हथियारबंद बदमाश


*कुरुक्षेत्र :-  कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर घुसे हथियारबंद बदमाश

*अलमारी का ताला तोड़ कैश चुराया, साथ वाले कमरे में सोते रह गए कर्मी

*ऑफिस में की तोड़फोड़,CCTV में कैद हुए चोर

कुरुक्षेत्र:- जिले के दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे एनएच-44 के पेट्रोल पंप से रात 2 लोग हथियार के बल पर पैसे लेकर फरार हो गए। आरोपी चुपचाप पंप के ऑफिस में घुसकर ताले तोड़कर अलमारी से 12 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था
सुबह पंप कर्मियों ने ऑफिस के ताले टूटे देखे, तो तुरंत संचालक और डायल-112 को सूचना दी। संचालक ने सीसीटीवी फुटेज देखी, तो घटना उजागर हो गई। घटना के वक्त पंप पर दो कर्मी मौजूद थे। उधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने में लगी है। पुलिस ने संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पास के कमरे में सोए थे कर्मी
पेट्रोल पंप के मालिक दीपक मलिक निवास किशनपुरा ने बताया कि वे रात करीब 8 बजे ऑफिस का ताला लगाकर घर चले गए थे। रात की ड्यूटी पर दो कर्मी दीपक और क्रिस तैनात थे। वे रात करीब 1 बजे अपना-अपना काम खत्म करके ऑफिस के पास वाले कमरे में जाकर सो गए।
रात करीब 2 बजे दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथ में हथियार लेकर पहुंचे। उन्होंने ऑफिस, अलमारी और मेज के ताले तोड़ दिए। अलमारी में रखे 12 हजार रुपए लेकर भाग निकले। सुबह ऑफिस और अलमारी के ताले टूटे मिले। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल इकट्ठा करवाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

# कुरुक्षेत्र
# पेट्रोल पंप
# हथियारबंद
#बदमाश