कुरुक्षेत्र में 27 मार्च से लेकर 29 मार्च तक होगा सहस्त्र गीता कंठनाद का आयोजन
कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र में 27 मार्च से लेकर 29 मार्च तक होगा सहस्त्र गीता कंठनाद का आयोजन, 11 देशों के 22 राज्यों से आए 1000 से अधिक गीता साधक एक साथ करेंगे संपूर्ण गीता पाठ, मुख्यमंत्री नायब सैनी और स्वामी रामदेव भी पहुंचेंगेगीता परिवार की तरफ से कुरुक्षेत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आगामी 27 मार्च से लेकर 29 मार्च तक एक भव्य कार्यक्रम सहस्त्र गीता कंठनाद का आयोजन किया जाएगा।
जिसको लेकर आज गीता परिवार के अंतर्राष्ट्रीय कार्यअध्यक्ष डॉ आशु गोयल ने प्रेस वार्ता की। और कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय कार्यअध्यक्ष डॉक्टर आशु गोयल ने कहा कि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में 5000 वर्षों पश्चात पुनः गीता का शंखनाथ गूंजेगा और यह कार्यक्रम 27 मार्च से लेकर 29 मार्च तक कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज सहित अन्य कई गणमान्य मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि एक 1000 से अधिक गीता साधको द्वारा गीता का पाठ किया जाएगा। इसमें 27 मार्च को 11 देश में भारत के 22 राज्यों से आए 1000 से अधिक गीता साधक एक स्वर में संपूर्ण गीता का पाठ करेंगे।

