हरिद्वार में महाअष्टमी की धूम, माया देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
हरिद्वार (उत्तराखंड),26, मार्च : चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर महाअष्टमी के दिन हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध माया देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के स्वरूप मां माया देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करते नजर आए। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर मां से सुख-समृद्ध और परिवार की खुशहाली की कामना की।
प्रयागराज में महाअष्टमी पर उमड़ी आस्था की लहर, अलोपी शंकरी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़
चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर महाअष्टमी के दिन प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध अलोपी शंकरी देवी शक्ति पीठ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सूरत में महाअष्टमी की धूम, अंबिका निकेतन अंबाजी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज महाअष्टमी के दिन सूरत स्थित अंबिका निकेतन अंबाजी माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा कर माता से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की

