पंचकूला-हरिद्वार हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा चार गाड़ियां आपस में टकराई 


यमुनानगर में सुबह छाई घनी धुंध के कारण पंचकूला-हरिद्वार हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। धुंध के चलते दृश्यता कम होने से यहां एक के बाद एक चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया, जिसके बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका।

#पंचकूला-हरिद्वार हाईवे