भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को FOMO गांधी बताया
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा “कुछ लोग तो बिल्कुल ही बेबुनियाद होकर सदन में आते हैं। उनमें न तो नागरिक बोध है, न सामान्य ज्ञान और न ही संवैधानिक समझ। जब हम लोकसभा सदस्य बने थे, तब हमें सदन के अंदर व्यवहार करने का तरीका बताया गया था। लेकिन एक व्यक्ति इन सभी नियमों को तोड़ता है, और वो है दुष्प्रचार का नेता। ये है FOMO गांधी। उसे सुर्खियों में न आने का डर है।
भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बहस
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बहस हुई। भाजपा सांसद मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि स्पीकर को हटाने के इस प्रस्ताव को किसी नेता के अहंकार (ईगो) को संतुष्ट करने का जरिया नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने दुख जताया कि सदन को आज ऐसे विषय पर चर्चा करनी पड़ रही है जो सिर्फ एक नेता की जिद का नतीजा है। रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि इस चर्चा के दौरान चेयरपर्सन का पैनल सदन की कार्यवाही नहीं चला सकता। उन्होंने संसदीय नियमों और संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बहुत सोच-समझकर बोलना चाहिए।

