विपक्ष अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस तर्क नहीं दे सका: अनुराग ठाकुर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। हालांकि, विपक्ष अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस तर्क, तथ्य या आधार प्रस्तुत करने में विफल रहा है।
इसके बजाय, सदन में उनका आचरण अनुचित रहा है। ऐसा व्यवहार न केवल निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अशोभनीय है, बल्कि संसदीय मर्यादा का भी उल्लंघन करता है।
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर धर्मेंद्र यादव ने दिया जवाब
समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने TMC द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर कहा, "मैं उनके फैसले का न केवल स्वागत करता हूं बल्कि अपनी पार्टी, अपने नेता की ओर से उसका समर्थन भी करता हूं। इस महाभियोग प्रस्ताव में समाजवादी पार्टी उनके साथ है क्योंकि जिस तरह का पक्षपात, जिस तरह से विपक्ष की हर बातों पर चुनाव आयोग ने आंखें बंद कर ली है ऐसा कभी नहीं हुआ... हमने उसपर हस्ताक्षर किया है, हम साथ देंगे।''

