अविश्वास प्रस्ताव पर नहीं विपक्ष के नेता पर जवाब दे रहा सत्ता पक्ष: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, 'विपक्ष के वक्ता(राहुल गांधी) ने सभी बातों को बड़े स्पष्ट रूप से सदन में रखने का काम किया है लेकिन दुखद है कि सत्ता पक्ष की तरफ से जो भाषा का भाव है, वो विपक्ष के नेता को लेकर है। ऐसा लग रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ नहीं है बल्कि विपक्ष के नेता के खिलाफ है। सरकार का सारा ध्यान विपक्ष के नेता पर है। इससे यह बात स्पष्ट होता है कि विपक्ष के नेता को लेकर वो काफी घबराए हुए हैं.
#अविश्वास प्रस्ताव

