FCRA संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, सरकार का दावा- सख्त होंगे उपाय
लोकसभा में सरकार ने आज एफसीआरए संशोधन यानी विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। सरकार ने स्पष्ट किया कि विदेशी धन से जबरन धर्मांतरण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विधेयक पेश करते हुए पारदर्शिता बढ़ाने और विदेशी धन के उचित उपयोग का लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक उन लोगों के लिए खतरनाक है जो विदेशी अंशदान का दुरुपयोग करते हैं। मोदी सरकार विदेशी धन के किसी भी दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस सदस्य मनीष तिवारी ने विधेयक को "खतरनाक" बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यपालिका को व्यापक शक्तियां देगा। तृणमूल कांग्रेस की प्रतिमा मंडल ने इसे "तानाशाही" और संवैधानिक सुरक्षा उपायों के बिना केंद्र को पूर्ण शक्ति देने वाला बताया। संक्षिप्त बहस के बाद विधेयक ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया गया।

