संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार से अहम सवाल पूछे गए। राज्यसभा में सदस्यों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दे उठाए। सदन की कार्यवाही से पहले परिसर में विपक्षी सांसदों ने एलपीजी आपूर्ति के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी किया। बुधवार को कई विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में एलपीजी आपूर्ति संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने 'खाली सिलिंडर, खाली वादे' का बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित एनसीपी (एसपी), सपा, सीपीआई-एमएल, द्रमुक और झामुमो के कई नेता संसद के मकर द्वार के पास विरोध में शामिल हुए।
#संसद
# सदनों
# कार्यवाही

