संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू


दिल्ली: लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसद पहुंचेसंसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगासंसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें पश्चिम एशिया के हालात, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट पर संसद में बयान देंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबका साथ, सबका विकास विषय पर आयोजित वेबिनार को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा और कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन पंक्ति का व्हिप जारी कर मंगलवार तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी को शुरू हुआ और 13 फरवरी तक चला। पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और 2026-27 के केंद्रीय बजट पर चर्चा हुई।

 

ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने दी प्रतिक्रिया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता को सरकार के खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं है; लोकसभा में एकतरफा शासन चल रहा था। इसलिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे हैं।

#संसद के बजट सत्र