संसद सत्र:इस बार हमें उम्मीद है कि कुछ अच्छा होगा:हेमा मालिनी


दिल्ली: संसद सत्र पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "इस बार हमें उम्मीद है कि कुछ अच्छा होगा...प्रस्ताव लेकर आए हैं देखते हैं क्या होता है।"
आपको बतादे संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हुआ। लोकसभा की कार्यवाही केवल 5 मिनट चली, इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रृदांजलि दी गई। इसके बाद सदन दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित किया गया।

उधर, राज्यसभा में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर विदेश मंत्री एस जयशंकर अपना बयान दे रहे हैं, लेकिन विपक्ष की नारेबाजी और हंगामा जारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर,एनर्जी संकट पर शॉर्ट डिबेट हो।

उधर, आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसको लेकर जमकर हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था।

आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं।

#संसद सत्र