ईरान की नौसेना का बड़ा दावा: अमेरिका के सबसे ताकतवर युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना 

तेहरान, 25 मार्च - ईरान की नौसेना ने दावा किया है कि उसके घदीर तटीय क्रूज मिसाइलों ने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर ग्रुप को निशाना बनाया। ईरानी नौसेना के मुताबिक इस हमले के बाद अमेरिकी फ्लीट को अपनी पोजीशन बदलने पर मजबूर होना पड़ा। इस दावे ने क्षेत्र में पहले से जारी तनाव को और बढ़ा दिया है।
ईरान ने कहा कि नौसेना प्रमुख के आदेश पर ऑपरेशन कमांड पोस्ट से मिसाइल दागी गई। हालांकि अमेरिका की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस तरह के दावे हालात को और गंभीर बना रहे हैं।

#ईरान
# नौसेना
# अमेरिका