कोलकाता के कालीघाट मंदिर के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को दिखाए गए काले झंडे     


 

     कोलकाता, 9 मार्च  दक्षिण कोलकाता के प्रतिष्ठित कालीघाट मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को Þवापस जाओ के नारों और काले झंडों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा।      हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद कुमार मंदिर में दर्शन के लिए आगे बढ़ पाये।      इससे पहले रविवार रात कुमार के कोलकाता पहुंचने पर भी हवाई अड्डे के पास इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देखा गया था।   

   जब उनका काफिला हवाई अड्डे से बाहर निकल रहा था, तब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विरोधस्वरूप Þवापस जाओÞ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाये।     हवाई अड्डे के बाहर वाम दल के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को संभाली।   

  पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कुमार की तीन दिवसीय यात्रा के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं।      दिन में बाद में, कुमार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।    

 दिन में बाद में कुमार विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।     कुमार निर्वाचन आयुक्त एस.एस. संधू और विवेक जोशी के साथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर हैं।   

  अधिकारियों के अनुसार, निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ सबसे पहले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के साथ बैठक कर चुनाव के संचालन के संबंध में उनकी ङ्क्षचताओं और सुझावों को सुनेगी।     दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को निर्वाचन आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के नोडल अधिकारी के साथ बैठक करेगी।      कुमार एवं उनकी टीम कोलकाता से रवाना होने से पहले बूथ स्तरीय अधिकारियों से भी बातचीत करेगी एवं प्रेसवार्ता भी करेगी।     

#कोलकाता