ईरान युद्ध तेज होने के बीच कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति डॉलर के पार



    शिकागो, 9मार्च  ईरान युद्ध तेज होने के बीच तेल के दाम 2022 के बाद से पहली बार 114 डॉलर प्रति बैरल हो गए।     अंतरराष्ट्रीय मानक वाले ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 114 डॉलर प्रति बैरल हो गया है जो शुक्रवार की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है। शुक्रवार को तेल का दाम 92.69 डॉलर प्रति बैरल था।   

  ईरान युद्ध के दूसरे हफ्ते भी जारी रहने से कई देश और स्थान उसकी अपनी चपेट में आ गये हैं, जिसके कारण तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। फारस की खाड़ी में ये वे देश एवं स्थान हैं जो तेल व गैस के उत्पादन तथा परिवहन के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

 

 युद्ध से पहले दुबई को पश्चिम एशिया के अशांत माहौल के बीच शांति के एक टापू के रूप में देखा जाता था। यह शहर दुनिया भर के अमीरों, निवेशकों और पेशेवरों की पसंद रहा है। लोग यहां रहने, काम करने और कारोबार बढ़ाने के लिए आते थे। शॉपिंग, लग्जरी लाइफस्टाइल और पर्यटन के कारण भी दुबई की खास पहचान बनी।

इसके अलावा दुबई एक बड़ा वैश्विक ट्रांसपोर्ट हब भी है, जो पूर्व और पश्चिम को जोड़ता है। आर्थिक ताकत के दम पर दुबई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दौड़ में भी शामिल हो चुका है। लंबे समय तक क्षेत्रीय संघर्षों की आंच इस शहर तक नहीं पहुंची। अक्टूबर 2023 में हमास के इजराइल पर हमले और बाद में ईरान-इजराइल के 12 दिनों के संघर्ष के दौरान भी यहां सामान्य स्थिति बनी रही थी।    

#ईरान युद्ध