'PM मोदी जनता का पूरा ध्यान रखते हैं', पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने पर बोले अनिल विज
अंबाला, 27 मार्च - पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "PM हर स्थिति में देश की जनता का पूरा ध्यान रखते हैं। खाड़ी के देशों में युद्ध चल रही है। हमारे देश के लोगों को इससे कोई परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए उन्होंने एक्साइज़ ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती की। सभी देशों में, यहाँ तक कि अमेरिका में भी, तेल के दाम बढ़े हैं। लेकिन यहाँ के लोगों पर इसका कोई असर न पड़े, इसके लिए एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती की गई है।
#PM मोदी
# पेट्रोल-डीजल
# अनिल विज

