कुरुक्षेत्र: MSP से ज्यादा रेट में बिक रही सरसों:हरजीत सिंह


 कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में सरसों की फसल MSP से भी ज्यादा रेट पर बिक रही है। जिसे किसान खुश है। कुरुक्षेत्र मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में अब तक सरसों की आवक 7596 क्विंटल तक पहुंच चुकी है। जबकि पिछले वर्ष सिर्फ 2500 क्विंटल सरसों की फसल कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में पहुंची थी। अबकी बार 5000 क्विंटल अधिक आवक मंडी में आई है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में पीली सरसों का रेट 5700 से लेकर 7600 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। तो वहीं काली सरसों का रेट 5700 से 6200 रुपए सरकारी रेट है। लेकिन कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में इससे ज्यादा रेट में सरसों बिक रही है।

#कुरुक्षेत्र
#MSP