सरयू नदी के पास स्थित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में लगी आग
अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 28 मार्च - सरयू नदी के पास स्थित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया।
SSP अयोध्या गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना कैंट क्षेत्र में सरयूं नदी के किनारे एक कथा और यज्ञ का आयोजन पूर्व के दिनों से चल रहा था। जिसके दृष्टिगत यहां पर पुलिस फोर्स, दमकल और सुरक्षा के संबंध में ड्यूटी लगाई गई थी। आज यहां पर एक जगह से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्कालीन मौके पर जो दमकल विभाग की गाड़ी मौजूद थी उसके द्वारा आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। मौके पर दो जगह से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी और दोनों ही जगहों पर आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अन्य जो लोग पंडाल में रुके हुए हैं, उनकी सुरक्षा को देखते हुए भी हमारे अधिकारी वहां जा रहे हैं।



