अयोध्या: राम नवमी पर सरयू घाट में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अयोध्या: राम नवमी पर सरयू घाट में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अयोध्या (उत्तर प्रदेश),27, मार्च 2026, राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरयू घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि राम नवमी के दिन सरयू स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसी आस्था के साथ हजारों श्रद्धालु घाट पर पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।
#अयोध्या: राम नवमी
# सरयू घाट

