नोएडा के कई हिस्सों में हुई बारिश 

नोएडा, उत्तर प्रदेश, 15 मार्च - नोएडा शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज आज से देखने को मिलेगा। तीखी धूप से लोगों को राहत मिलेगी और प्रदेश में काले बादल की आवाजाही के बीच बारिश और तेज झोंकेदार हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि रविवार 15 मार्च को प्रदेश के दोनों ही संभाग के करीब 30 जिलों में माध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं कहीं हल्के ओलावृष्टि की भी संभावना है। मेरठ में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ यहां झमाझम बारिश शुरू हो गई है। जिससे तापमान में भी गिरावट महसूस हो रही है। इधर नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी सुबह सुबह हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आज तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम 17°C सेल्सियस और अधिकतम 30°C सेल्सियस तक रहेगा तापमान। 
 

#नोएडा
# बारिश