पश्चिम बंगाल में अब भाजपा की सरकार बनेगी: मनोज तिवारी
दिल्ली, 15 मार्च - भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "जैसे हम टीबी मुक्त भारत चाहते हैं, वैसे ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत भी होना चाहिए। आगे चुनाव में जो होगा उसमें भी हम जीतने का प्रयास करेंगे।
कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में अब भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री जो मुद्दे उठा रहे हैं, वो वहां के जन-जन के विषय है लेकिन अब पश्चिम बंगाल को इन समस्याओं से राहत मिलेगी ऐसा हमारा विश्वास है।
#पश्चिम बंगाल
# मनोज तिवारी

