अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाज़ार स्थित दुकानों में लगी आग

दिल्ली, 15 मार्च - अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाज़ार स्थित दुकानों में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। 

अग्निशमन अधिकारी मानसिह कुमार शेखावत ने बताया, "हमें लगभग 7.30 बजे सुबह आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग को देखते हुए हमने इसकी श्रेणी को बढ़ा दिया। इसमें तकरीबन हमारी 8 से 9 गाड़ियां लग चुकी हैं। आग बुझाई जा चुकी है। कोई हताहत नहीं है, कोई चोटिल नहीं हुआ है। यहां 50 से 60 दुकानें मौजूद हैं जहां टैंट का काम किया जाता था, जिनमें आग फैलती गई। 

#अंधेरिया मोड़
# बाज़ार
# दुकानों
# आग