दिल्ली में बारिश से मौसम सुहाना, लोगों को मिली गर्मी से राहत

नई दिल्ली, 15 मार्च - राजधानी दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी के बीच रविवार को कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया था। दिल्ली में अभी 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चली है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसके असर से तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली के मौसम में पिछले दो दिनों में हल्का बदलाव देखने को मिला है। आज रविवार को  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद सड़कों पर ठंडी हवाएं चलने लगीं और मौसम काफी खुशनुमा हो गया।

दिल्ली में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाए हैं जिससे इलाकों में अंधेरा छा गया है। वाहन चालकों को लाइट जलाकर रोड पर चलना पड़ रहा है। गाड़ी की रफ्तार धीमी हो गई है। कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है तो कुछ इलाकों में तेज हवा चल रही है।
 
 दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शाम होते-होते तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकता है।

#दिल्ली
# बारिश
# मौसम
# गर्मी