दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ओडिशा पर्व 2026 में शामिल हुईं

दिल्ली, 14 मार्च - दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ओडिशा पर्व 2026 में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि मैं ओडिशा पर्व के पूरी आयोजक टीम को बहुत बधाई देती हूं। दिल्ली में इस कार्यक्रम का 9वां संस्करण है और दिल्ली के सभी ओडिया लोगों का यहां आना होता है और अच्छे से इस कार्यक्रम को किया जाता है कि उन्हें घर से जैसा महसूस हो। ओडिया समाज के लोग यहां आकर अपने संस्कृति से जुड़ पाते हैं और उसका आनंद ले पाते हैं और सांस्कृतिक विरासत बचा के रखना और हमारी इंटीग्रिटी को बना के रखने के लिए इस प्रकार के पर्व अच्छा रोल मॉडल प्ले करते हैं।

#दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ओडिशा पर्व 2026 में शामिल हुईं