भारत 2036 के ओलिंपिक मेजबानी करने के लिए प्रयासरत है - अनुराग ठाकुर

दिल्ली, 14 मार्च - भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भारत वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 की पदक तालिका में शीर्ष पर कहा कि स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया की कन्वेंशन 4 दिवसीय दिल्ली में हो रही है और गोल्डेन जुबली कॉन्फ्रेंस के 50 वर्ष हुए और इन 50 वर्षों में हमने देखा है कि भारत में खेलो का उत्थान कैसे हुआ है आगे बढ़े हैं और भारत अब तैयारी कर रहा है 2030 के कॉमन वेल्थ गेम का सफल आयोजन के लिए और 2036 के ओलिंपिक मेजबानी करने के लिए प्रयासरत है मेरा केवल सुझाव इतना है कि राज्य के सरकारों को अपना बजट खेल का बढ़ाना चाहिए और कोच के नियुक्ती को कई गुना ज्यादा करना चाहिए। स्कूलों, विश्वविद्यालय, कॉलेज में भी प्राथमिकता के आधार पर कोच की नियुक्ती हो, खेलों को बढ़ावा हो और हमें बहुत सारे प्रतियोगिता, कार्यक्रम स्कूल और विश्वविद्यालय के स्तर पर करने चाहिए....ताकि हमारे स्कूल के विद्यार्थी  11वीं या 12वीं के बाद व्यावसायिक शिक्षा के लिए जाते हैं तो बहुत अच्छे खिलाड़ी छूट जाते हैं उनके लिए कोई प्लेटफ़ॉर्म नहीं है तो एक प्रयास करना चाहिए कि हम खेलों के कार्यक्रम, प्रतियोगिता काफी देश में हो क्योंकि इतना बड़ा देश है विधायक, सांसद करवाए तो ये और अच्छा होगा। इससे खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का और प्रशिक्षण पाने का और पदक जीतने का ज्यादा मौका मिलेगा।

#भारत 2036 के ओलिंपिक मेजबानी करने के लिए प्रयासरत है - अनुराग ठाकुर