असम और बंगाल को पीएम देंगे विकास की बड़ी सौगात, आज 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

नई दिल्ली, 14 मार्च - पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम और पश्चिम बंगाल में कई बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन सिलचर पहुंचेंगे, जहां वे 23,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचेंगे और वहां करीब 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे असम के सिलचर पहुंचेंगे। यहां वे सड़क, रेलवे और शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना, व्यापार को गति देना और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सिलचर में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

#असम
# बंगाल
# पीएम